मालदीव के तीन मंत्री निलंबित, भारत और पीएम मोदी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी।

By | January 8, 2024

(दिलशाद अहमद- सलाहकार संपादक)

मालदीव के तीन मंत्रियों को पीएम मोदी और भारत पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों के लिए निलंबित कर दिया गया है। इन मंत्रियों में मालशा शरीफ, मरियम शिउना और अब्दुल्ला महज़ूम माजिद शामिल हैं। इन मंत्रियों ने पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा के बाद सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। उन्होंने आरोप लगाया था कि भारत मालदीव के पर्यटन उद्योग को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि पीएम मोदी मालदीव को अपने ‘सांस्कृतिक साम्राज्य’ में शामिल करना चाहते हैं।

इन टिप्पणियों की मालदीव के भीतर और भारत में भी कड़ी निंदा हुई थी। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने इन मंत्रियों को चेतावनी दी थी कि वे ऐसी टिप्पणियां न करें। मालदीव के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इन मंत्रियों की टिप्पणियों से भारत और मालदीव के बीच संबंधों को नुकसान पहुंचाने का खतरा था। इसलिए उन्हें निलंबित किया गया है। मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू के चीन दौरे के दौरान यह घटना हुई। मुइज्जू के चीन दौरे को लेकर भी भारत में कुछ लोगों ने आपत्ति जताई थी। वे यह मानते हैं कि मुइज्जू चीन के प्रभाव में आ रहे हैं।

मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने मालदीव की एक मंत्री की पोस्ट पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। दरअसल इस पोस्ट में मालदीव की मंत्री मरियम शिउना ने पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। इस पर मोहम्मद नशीद ने कड़ी आपत्ति जताई और एक पोस्ट के जरिए मंत्री की भाषा को भयावह बताया। मोहम्मद नशीद ने अपने पोस्ट में लिखा कि ‘मालदीव सरकार की मंत्री मरियम शिउना ने हमारे सहयोगी देश के नेता के खिलाफ भयावह भाषा का इस्तेमाल किया है, जबकि यह देश मालदीव की समृद्धि और सुरक्षा के लिए बेहद अहम है।’राष्ट्रपति मोहम्मद मोइज्जु की सरकार को ऐसे बयानों से दूरी बरतनी चाहिए और भारत को यह बताना चाहिए कि ये बयान सरकार की नीति नहीं हैं।’ मोहम्मद नशीद भारत समर्थक नेता माने जाते हैं और वह साल 2008 में मालदीव के राष्ट्रपति चुने गए  थे।

अशोभनीय बयानों से भड़के भारतीयों ने मालदीप का भहिष्कार करना शुरू कर दिया है। बड़ी संख्या में लोगों ने मालदीप की यात्रा रद्द कर स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर साझा किया। करीब 10500 होटल बुकिंग और 5200 विमान टिकट अभी तक रद्द किए जा चुके हैं।