महाबलीपुरम में शुरू हुआ ” महिला शिखर सम्मेलन”।

By | June 16, 2023

रिपोर्ट – इशिका सिंह

महिला-20 शिखर सम्मेलन बुधवार को चेन्नई के पास महाबलीपुरम में शुरू हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से शिखर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने मुख्य भाषण दिया।

(फाइल फोटो)

शिखर सम्मेलन ‘महिला-नेतृत्व विकास- ट्रिपल टी पर आधारित है। ट्रांसफॉर्म, थ्राइव और ट्रांसेंड विषय पर आधारित है। द जर्नी ऑफ एम्पावरमेंट की थीम पर नागरिक भागीदारी कार्यक्रम को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, तमिलनाडु ग्रामीण विकास विभाग और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने अपना समर्थन दिया है।

(फाइल फोटो)

आयोजन के दौरान, देश भर की महिलाओं की कहानियों को प्रतिनिधियों के साथ साझा किया गया। सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता बंसुरी स्वराज ने महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास के प्रति भारत की प्रतिबद्धता के बारे में बताया। उन्होंने महिलाओं की वित्तीय साक्षरता, डिजिटल साक्षरता, स्वास्थ्य देखभाल और स्वच्छता और जमीनी स्तर पर महिलाओं को सशक्त बनाने पर ध्यान केंद्रित करने वाली नीतियों पर जोर दिया।