प्रयागराज
प्रयागराज से ब्यूरो चीफ जफरुल हसन की रिपोर्ट
लखनऊ में सीएम आवास पर हुई मुलाकात में कई विषयों पर हुई चर्चा,
संगम की रेती पर लगने वाले माघ मेले की तैयारियों को लेकर विस्तार से हुई चर्चा,
सीएम योगी ने परंपरागत मेले को विधिवत कराने का दिया आश्वासन,
सीएम योगी ने अखाड़ा परिषद अध्यक्ष को दिया आश्वासन कोविड काल में भी मेले की परंपरा नहीं टूटेगी,
सीएम ने साधु संतों और श्रद्धालुओं से कोविड गाइडलाइन के पालन की अपील की,
अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी ने भी सीएम से मुलाकात के बाद लोगों से की अपील,
कोविड के चलते मेले में संस्थाओं पर पूरी तरह से रहेंगी पाबंदी,
केवल साधु संत, श्रद्धालु और कल्पवासी ही मेले में आएंगे,
माघ मेले में आने वाला हर व्यक्ति कोविड-19 की गाइडलाइन का करेगा पालन,
साधु संतों की सबसे बड़ी संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष हैं महंत नरेंद्र गिरि।
