मंडलायुक्त द्वारा मण्डल में समस्त जनपदो के सीडीओ के साथ शासन के शीर्ष प्राथमिकता वाले विकास कार्यों की समीक्षा

By | January 15, 2021

ब्यूरो चीफ़ आरिफ़ मोहम्मद कानपुर

कानपुर देहात, मंडलायुक्त की अध्यक्षता में मंडल के समस्त जनपदों के मुख्य विकास अधिकारियो के साथ शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता के 37 कार्यक्रमो, मा0 मुख्यमंत्री की घोषणा से संबंधित परियोजनाओं की प्रगति, रुपए 50 लाख एवं उससे अधिक धनराशि की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक की गयी। बैठक में आयुक्त महोदय ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों की प्रगति में सुधार लाएं एवं शासन की शीर्ष प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये।
आयुक्त महोदय द्वारा कानपुर मंडल के सभी जनपदों की प्रगति की समीक्षा की गयी जिसमे कानपुर देहात की प्रगति समस्त 37 बिन्दुओं पर अतिउत्तम पायी गयी, जनपद कानपुर देहात वर्तमान की प्रगति में तीसरे स्थान पर पायी गयी परन्तु स्वास्थ विभाग से सम्बंधित योजनाओं की समीक्षा पर जनपद कानपुर देहात की प्रगति अपेक्षाकृत कम पायी गयी जिस कारण आयुक्त महोदय द्वारा प्रगति में सुधार लाये जाने के निर्देश प्रदान किये। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता के 37 कार्यक्रमो एवं मा0 मुख्यमंत्री महोदय की घोषणा से संबंधित परियोजनाओं की प्रगति, की निरंतर समीक्षा करने से जनपद कानपुर देहात की अन्य जनपदों के सापेक्ष अच्छी प्रगति पाई गयी।
वही बैठक में अन्य बिंदुओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर मंडल के समस्त जनपदों के मुख्य विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

Category: Uncategorized

Leave a Reply