भारत बंद का आवाहन बेअसर,कोंग्रेसी आगे बढ़े,बाजार खुलते गए

By | January 13, 2022

ब्यूरो रिपोर्ट समाचार भारती-लखनऊ:बढ़ती महंगाई और पेट्रोलियम की बढ़ी कीमतों के खिलाफ कांग्रेस के भारत बंद को जनता का समर्थन नहीं मिल पाया। दिखाने मात्र के लिए व्यापारियों ने जुलूस के दौरान दुकानें बंद रखी। जैसे-जैसे कांग्रेस कार्यकर्ता जुलूस लेकर आगे निकलते गए बाजार खुलता गया।
जनता ने कांग्रेस के भारत बंद के आह्वान को सिरे से नकार दिया। सुबह व्यापारी दुकान खोलने को लेकर असमंजस की स्थिति में जरूर दिखाई दिए। लेकिन व्यापारी आधे शटर उठाए अपनी दुकान के बाहर डटे रहे। इसी दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यालय से जुलूस के रूप में बाजार की तरफ निकले और उन्होंने बाजार बंद करवाना शुरू कर दिया। उनकी अपील पर व्यापारियों ने मुंह देखा देखी शटर गिरा लिए लेकिन जैसे ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जुलूस बाहर निकला व्यापारियों ने दुकान के शटर उठाने शुरू कर दिए। 11 बजे तक बाजार पूरी तरह से खुल गया। बंद का असर साप्ताहिक बाजार पर कहीं दिखाई नहीं दिया।

Leave a Reply