भारतीय जन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजमोहन सिंह ने भारत के तिरंगा झंडा को दी सलामी

By | January 27, 2021

राज्य मुख्यालय से मुख्य संवाददाता राजेश गौतम की रिपोर्ट:

लखनऊ –
72वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर भारतीय जन समाज पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय आशियाना खजाना कांप्लेक्स में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजमोहन सिंह ने भारत के तिरंगा झंडा को सलामी दी और पुष्पों की वर्षा के साथ झंडारोहण किया और राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारत में संविधान लागू हुआ था। आज का दिन सब के अधिकारों का रक्षक अपना यह गणतंत्र पर्व है। जिसके तहत भारत देश को एक लोकतांत्रिक और संप्रभु और गणतंत्र देश घोषित किया गया इसलिए हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है इस दिन सभी कार्यालयों में भी झंडारोहण किया जाता है, बृजमोहन सिंह ने कहा कि लोकतंत्र ही मंत्र हमारा, हम सबको ही इस पर गर्व है ।बलिदानों का सपना तब सच हुआ। देश तभी आजाद हुआ ।आज सलाम करें उन वीरों को, जिनकी शहादत से भारत गणतंत्र हुआ। जय बोलो उस धीर व्रती की जिसने सोता देश जगाया है। जिसने मिट्टी के पुतलों का वीरों का बाना पहनाया। जिसने आजादी दिलाने की एक राह निकाली और स्वयं उस पर चलने में जिसने अपना शीश झुकाया है । और बृज मोहन सिंह ने कहा कि भारत की संविधान सभा ने 26 नवंबर 1949 को भारत के संविधान को स्वीकार किया गया था 26 जनवरी 1930 को पूरे राष्ट्र में जगह-जगह सभाओं का आयोजन किया गया जिनमें सभी लोगों ने सामूहिक रुप से स्वतंत्रता प्राप्त करने की शपथ ली और स्वतंत्रता की शपथ को स्थानीय भाषा में पढ़ा गया और तिरंगा झंडा फहराया गया 31 दिसंबर 1929 की अर्धरात्रि को इंकलाब जिंदाबाद के नारों के बीच रावी नदी के तट पर भारतीय स्वतंत्रता का प्रतीक तिरंगा झंडा फहराया गया 1931 में भारत के ध्वज के रूप में स्वीकार किया गया आजाद हिंद फौज ने इसी ध्वज का उपयोग किया था इस मौके पर पार्टी के जिम्मेदार वरिष्ठ कार्यकर्ता डॉक्टर आर एल राव, मनीष परिहार,संदीप कुमार, सौरभ सिंह,सूरज सिंह,राजा, कमला, अरुण श्रीवास्तव, मधुदत्त,संतोष जयसवाल, ऋषि पांडे, सतीश चौहान, कार्तिकेय नाथ तिवारी,मनेंद्र सिंह चंदेल, हरीश पांडे, संतोष गुप्ता, सुशीला शर्मा, रेनू यादव, संजय गहलोत एडवोकेट,ओ०पी० एडवोकेट, मुकेश कुमार, कुमारी आराध्या, आशीष शर्मा,मनीष शर्मा, धर्मेंद्र शुक्ला,कृतिका, देवेश पांडे, अयोध्या, सुमनलता, राम लखन, छोटे लाल शर्मा, नीरज पाण्डेय, आशीष शर्मा,राम कुमारी,आकांक्षा,मोहिनी, सुमन शर्मा, उर्मिला भारतीय, घुन्नी विश्वकर्मा, सुरेंद्र बहादुर, संदीप कुमार, लक्ष्मण पंडित पूर्व सांसद, संदीप पांडे, विजय राजपूत, आदि ने खुशियां मनाई और मिठाइयां बांटी बृजमोहन सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय जन समाज पार्टी।

Category: Uncategorized

Leave a Reply