बेहटवा, अमौसी में सिलाई मशीन व कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन

By | January 7, 2024

राज्य मुख्यालय से राजेश गौतम की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज अमौसी, सरोजनी नगर स्थित‌ बेहटवा में ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाली निर्धन महिलाओं व पुरुषों को 1500 कंबल व सिलाई मशीन वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने ग्रामीणों को भारत सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को विस्तार से समझाया। इस अवसर पर होटल होलीडे के डायरेक्टर शिव शंकर अवस्थी ,जिला पंचायत सदस्य राजेश सिंह चौहान वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश उपाध्याय ,अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर लखनऊ कोषाध्यक्ष अब्दुल मजीद खान,भाजपा वरिष्ठ सदस्य अखिलेश यादव सोनू ,कपिल तिवारी, विवेक कुमार, अमित शुक्ला ,शानू सहित सैकड़ो ग्रामवासी उपस्थित हुए, इस अवसर पर भंडारे का आयोजन भी किया गया।