बीजेपी सरकार में गुंडो को बोला बाला- देवेन्द्र सिंह

By | October 19, 2020

कासगज यूपी
ब्यूरो चीफ- अशोक शर्मा

विधायक से लेकर समर्थक कर रहे विपक्ष के लोगों पर हमला

सपा ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पर भाजपा सरकार के खिलाफ बोला हल्ला

जिलाप्रशासन के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर उठाई सरकार के बर्खास्तगी की मांग

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आहवान पर प्रदेश की बदहाल कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। इस दौरान सपा नेताओ ने जिलाप्रशासन के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर भाजपा सरकार की बर्खास्तगी की मांग उठाई।

सपा जिलाध्यक्ष कुंवर देवेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में भारी संख्या में पहंुचे सपाइयों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय कासगंज पर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला।बाद में सपाइयों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी अजय कुमार को सौंपकर भाजपा सरकार के बर्खास्तगी की मांग उठाई।सपा जिलाध्यक्ष कुंवर देवेन्द्र सिंह ने बताया कि भाजपा सरकार में सर्वाधिक असुरक्षित महिलाए और बच्चियां है। राष्ट्रीय अपराध ब्यूरो रिपोर्ट के अनुसार पूरे भारत में वर्ष 2017 में 56011, 2018 में 59445 वर्ष 2019 में 59583 महिलाओ के साथ अपराध हुए हैं। जिनमें सबसे सर्वाधिक उत्तर प्रदेष में महिलाओ के साथ घटनाए घटित हुई है। बेलगाम अपराध और बेखौफ अपराधी सत्ता संरक्षण में पल रहे हैं। जनता अपने आपको असहाय और असुरक्षित महसूस कर रही है।चोरों तरफ भय और आंतक का माहौल है।विधायक से लेकर भाजपा समर्थक विपक्ष पर जानलेवा हमला और हत्याए करा रहे है। राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर कानून व्यवस्था में असफल भाजपा सरकार के बर्खास्तगी की मांग की है।

Category: Uncategorized

Leave a Reply