कासगज यूपी
ब्यूरो चीफ- अशोक शर्मा
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर आज भाजपा जिला अध्यक्ष के पी सिंह सोलंकी के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की और भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई दोनों के चित्र पर भाजपा जिला अध्यक्ष के पी सिंह सोलंकी और जिला महामंत्री राजवीर सिंह भल्ला ने माल्यार्पण किया तथा मिठाई वितरित की इस दौरान जिला अध्यक्ष ने लाल बहादुर शास्त्री और महात्मा गांधी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला और बताया महात्मा गांधी का पूरा नाम मोहन दास करमचंद गांधी था। उनका जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। उनके पिता का नाम करमचंद गांधी व माता का नाम पुतलीबाई था। महात्मा गांधी का विवाह मात्र तेरह वर्ष की आयु में ही कस्तूरबा के साथ हो गया था। उनके चार बेटे हरीलाल, मनीलाल, रामदास व देवदास थे। भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के बारे में उन्होंने बताया कि लालबहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर 1904 मुगलसराय (वाराणसी)में हुआ था।औऱ मृत्यु 11 जनवरी 1966 ताशकन्द (सोवियत संघ रूस)), भारत के दूसरे प्रधानमन्त्री थे। वह 9 जून 1964 से 11 जनवरी 1966 को अपनी मृत्यु तक लगभग अठारह महीने भारत के प्रधानमन्त्री रहे। इस प्रमुख पद पर उनका कार्यकाल अद्वितीय रहा। इस मौके पर सुरेश माहेश्वरी, रामगोविंद महेरे,अनुरोध प्रताप सिंह, रामनिवास राजपूत,डीएस पाल,जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना,डॉ खूब सिंह, हरि सिंह बघेल, गौरव बघेल,मोहर सिंह राजपूत, डॉक्टर संजय सिंह, अजय शर्मा,मौजूद रहे
