प्रयागराज में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया जिला कार्यालय का उद्घाटन

By | November 2, 2020

प्रयागराज से ब्यूरो चीफ जफरुल हसन की रिपोर्ट

उद्घाटन करते प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह

स्वतन्त्र देव सिंह के हाथों हुआ भाजपा जिला कार्यालय का शुभारम्भ

प्रयागराजराष्ट्र प्रथम की अवधारणा पर तथा अंत्योदय के लक्ष्य को लेकर बना संगठन आज विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक संगठन है | इसमें किसी और का नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी के एक एक देव दुर्लभ कार्यकर्ताओं का योगदान है | आज हम गंगापार जिला कार्यालय के उद्घाटन पर यहां एकत्रित हुए हैं इसी तरह से प्रदेश भर में सभी जिलों में भारतीय जनता पार्टी अपना कार्यालय स्थापित कर रही है |

उक्त बातें भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह द्वारा होटल त्रिवेणी बाई युगांतर अंदावा में भाजपा गंगा पार के जिला कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर कहीं | इस अवसर पर मुख्य रूप से सांसद फूलपुर केसरी देवी पटेल, महापौर अभिलाषा गुप्ता, जिला अध्यक्ष अश्विनी द्विवेदी,पूर्व जिला अध्यक्ष कन्हैयालाल पांडेय, नरेंद्र देव पांडे, रमा शंकर शुक्ला, पूर्व विधायक प्रभा शंकर पांडे, विधायक मेजा नीलम करवरिया, महानगर जिलाध्यक्ष गणेश केसरवानी,विधायक शहर उत्तरी हर्ष बाजपेयी,विधायक फाफामऊ विक्रमाजीत मौर्य,विधायक फूलपुर प्रवीण पटेल, पूर्व विधायक दीपक पटेल, पूर्व विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, आचार्य सुशील महाराज,निमिष खत्री, सांसद मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी,जीतलाल त्रिपाठी,आत्मा धर दुबे, आशीष केसरवानी, दिलीप निषाद,अनिल सरोज, नीरज त्रिपाठी,शारदा प्रसाद शुक्ला,गुड्डू राजा, राहुल तिवारी समेत सैकड़ों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के ,टी एन सिंह,शुशील त्रिपाठी, कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण उपस्थित रहे |

Category: Uncategorized

Leave a Reply