प्रयागराज से ब्यूरो चीफ जफरुल हसन की रिपोर्ट
प्रयागराज अभिलाषा गुप्ता नंदी जी द्वारा 14वें वित्त आयोग के अंतर्गत शहर की निम्न दो स्थलों पर नवनिर्मित सड़कों एवं इंटरलॉकिंग कार्य का लोकार्पण किया गया करेलाबाग मुख्य मार्ग पर पावर हाउस के सामने से ग्रैंड गार्डन एबीसी क्लासेस तक सड़क पटरी नाली कल्वर्ट का निर्माण कार्य ।
(2) करेलाबाग गांव में गया निषाद की गली बड़ा शिवाला ओंकार की गली लाल जी की गली तथा मदन की गली का निर्माण कार्य ।
तत्पश्चात दुर्गा नवरात्रि के दौरान नगर/अन्य क्षेत्रों में स्थापित दुर्गा मूर्तियों के विसर्जन स्थल अंदावा (रामचंद्र मिशन) के पास स्थित तालाब में होने वाले विसर्जन में उपस्थित रही तथा जनमानस को सरकार द्वारा कोविड-19 के अंतर्गत बनाए गए नियमों के अनुपालन करने का आग्रह किया गया।इस दौरान पार्षद फजल खान, पार्षद साहिल अरोरा, पार्षद दीपक कुशवाहा, पार्षद शिव कुमार, नामित पार्षद अनूप मिश्रा, पूर्व पार्षद राजेश कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष रणविजय सिंह, ए. के. सिंह अधिशाषी अभियंता, महानगर उपाध्यक्ष भाजपा अनिल केसरवानी झल्लर, मनोज गुप्ता, विशाल रावत, विनोद निषाद, विनीत निषाद, संजय कुशवाहा, ज्ञान कुशवाहा, जितेंद्र बजरंगी, प्रीतम निषाद, श्याम निषाद आदि लोग मैजूद रहे ।
