प्रयागराज मंडल पर सतर्कता सप्ताह का शुभारंभ

By | October 27, 2020

ब्यूरो चीफ जफरुल हसन

प्रयागराज मंडल पर सतर्कता सप्ताह का शुभारंभ हुआ। सप्ताह का शुभारंभ करते हुए सर्वप्रथम, मंडल रेल प्रबंधक श्री मोहित चंद्रा ने मंडल के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ईमानदारी एवं सत्य निष्ठा की शपथ ग्रहण कराई। शपथ दिलाते हुए उन्होने कहा कि प्रत्येक नागरिक को सतर्क होना चाहिए तथा उसे सदैव ईमानदारी एवं सत्य निष्ठा के उच्चतम मानकों के प्रति वचनबद्ध होना चाहिए। उन्होने मंडल के अधिकारी एवं कर्मचारियों से ये आवाहन किया कि वे प्रतिज्ञा करे कि वे जीवन के सभी क्षेत्रों मे ईमानदारी तथा कानून के नियमों का पालन करेंगे तथा सभी कार्य ईमानदारी तथा पारदर्शिता की रीति से करेंगे। अपने निजी आचरण मे ईमानदारी दिखाकर उदाहरण प्रस्तुत करेंगे ।

Category: Uncategorized

Leave a Reply