प्रयागराज के शंकरगढ़ में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बोलेरो, पांच घायल

By | October 25, 2020

प्रयागराज से ब्यूरो चीफ जफरुल हसन की रिपोर्ट

शंकरगढ़ । थाना क्षेत्र के बसहरा उपरहार के पास एक बोलेरो बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई जिससे उसमें सवार 5 लोग घायल हो गए। घायलों को शंकरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज रेफर कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक एक बोलेरो में एक ही परिवार के 5 लोग बैठ कर अपने रिश्तेदारी में शिवराजपुर आ रहे थे बताया गया कि जैसे ही बोलेरो रामेश्वरम आईटीआई बसहारा के पास पहुंची तो सामने से एक बाइक सवार आ गया बोलेरो चालक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो गया और बोलेरो पेड़ से टकरा गई। बोलेरो में बैठे रत्नेश कुमार कुशवाहा उनकी पत्नी रेखा पुत्री जीविका और जहनवी तथा छ माह का पुत्र रुद्र घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को शंकरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई जहां से उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया गया।

Category: Uncategorized

Leave a Reply