नाइस फिल्म प्रोडक्शन ने निभाए अपने वादे , इंडियास आइकोनिक टैलेंट शो सीजन 1 के विनर और रनर अप को मिल रहा है बड़ा मंच

By | February 21, 2026

 

लखनऊ, नाइस फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले आयोजित इंडियास आइकोनिक टैलेंट शो सीजन-01 के ग्रैंड फिनाले (16 अगस्त 2025) में किया गया वादा अब हकीकत बन चुका है। शो के दौरान घोषणा की गई थी कि जो भी प्रतिभागी इस मंच से विजेता या रनर-अप बनकर निकलेंगे, उन्हें म्यूजिक वीडियो एल्बम के माध्यम से लॉन्च किया जाएगा — और नाइस फिल्म प्रोडक्शन ने इस वादे को पूरा कर दिखाया है।सीजन-01 के प्रतिभागियों को मौका देते हुए अब तक 4 से अधिक म्यूजिक एल्बम लॉन्च किए जा चुके हैं, जिनमें सिंगिंग, मॉडलिंग, एक्टिंग और किड्स कैटेगरी के प्रतिभाशाली बच्चों को बड़ा प्लेटफॉर्म मिला है। लॉन्च हुए प्रमुख म्यूजिक एल्बम “हवा हो गए” अमरेंद्र सिंह व शीतल कुशवाहा ने लीड रोल निभाया। “तेरा लाल लहंगा” – किड्स कैटेगरी के फर्स्ट विनर एलिस रिहान सहित डांसिंग-मॉडलिंग के प्रतिभागी रुद्र प्रताप सिंह, इनाया दहल, आर्यन खान, अर्णव खान और अंशुमान गुर्जर ने लीड रोल किया।“कभी तुम्हें” – सिंगिंग कैटेगरी के विजेता ज्ञानेंद्र तिवारी और लीना चौहान की आवाज़ में रिलीज़।“आसमान की तरफ” आर्यन खान, अर्णव खान और इनाया दहल की म्यूजिक स्टोरी वीडियो, जिसे दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया और रिलीज़ के कुछ ही दिनों में 5 लाख से अधिक व्यूज़ प्राप्त हुए। इन सभी गीतों को बड़े प्लेटफार्म पर लॉन्च किया गया है स्पॉटिफाई जिओ हंगामा एप्पल म्यूजिक मानी जानी म्यूजिक कंपनी में लॉन्च किया गया दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है और व्यूज़ लगातार लाखों में पहुंच रहे हैं। आगे की बड़ी योजना नाइस फिल्म प्रोडक्शन ने घोषणा की है कि आने वाले समय में उनके बैनर तले 100 से अधिक नए म्यूजिक एल्बम बनाए जाएंगे, जिनमें सिंगर, एक्टर, मॉडल और किड्स कैटेगरी के नए-नए प्रतिभागियों को मौका दिया जाएगा। इंडियास आइकोनिक टैलेंट शो सीजन-2.0 में भी चयनित प्रतिभाओं को इसी तरह लगातार लॉन्च किया जाएगा। नाइस फिल्म प्रोडक्शन के फाउंडर एवं डायरेक्टर अजीत श्रीवास्तव स्वयं एक प्लेबैक सिंगर हैं। उनकी मेहनत, लगन और विश्वास के दम पर आज इंडियाज़ आइकोनिक टैलेंट शो एक भरोसेमंद ब्रांड बन चुका है, जो नई प्रतिभाओं को सपनों से हकीकत तक पहुंचाने का काम कर रहा है।