नहीं थम रही समुदायों के बीच हिंसा !

By | June 17, 2023

रिपोर्ट – इशिका सिंह

इंफाल में सुरक्षाबलों और भीड़ के बीच झड़प में दो घायल, भाजपा नेताओं के घर जलाने की कोशिश।अधिकारियों के अनुसार दंगाइयों को इकट्ठा होने से रोकने के लिए। सेना असम राइफल और मणिपुर द्रुत कार्यबल ने इंफाल में आधी रात तक संयुक्त मार्च निकाला। हजार लोगों की भीड़ ने महल परिसर के पास स्थित इमारतों में आग लगाने की कोशिश की. इंफाल में भीड़ ने विधायक बिस्वजीत के घर में आग लगाने की कोशिश की। हालांकि आर एफ एफ की टुकड़ी ने भीड़ को तितर-बितर कर दिया।

(फाइल फोटो)

इसी तरह आधी रात के करीब भाजपा की अध्यक्ष शारदा देवी के घर में भीड़ ने तोड़फोड़ करने की कोशिश की उसके बाद केंद्रीय मंत्री आर के रंजन सिंह के घर पर बृहस्पतिवार रात हमला किया गया और घर को जलाने का प्रयास भी किया गया। हालांकि सुरक्षा गार्ड और दमकलकर्मी आगजनी के कई प्रयास नाकाम करने में सफल रहे।

(फाइल फोटो)

मणिपुर में पिछले 1 महीने में दो समुदायों के बीच जातीय हिंसा फैली जिसके कारण 100 से भी अधिक लोगों की जान जा चुकी है। राज्य में अफवाह ना फैले इसलिए मणिपुर सरकार ने 11 जिलों में कर्फ्यू लगाने के साथ-साथ इंटरनेट सेवाओं को बैन कर दिया है।