डॉ. राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय का उद्घाटन, सुशासन की पहली शर्त रुल आफ लॉ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

By | February 18, 2024

(ब्यूरो रिपोर्ट समाचार भारती)

प्रयागराज.   मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को प्रयागराज में डॉ. राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सुशासन की पहली शर्त रूल आफ लॉ है और बिना बार और बेंच के सहयोग के यह संभव नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा:

  • उत्तर प्रदेश के सुशासन मॉडल को स्थापित करने में बार और बेंच का हमेशा सहयोग मिला।
  • आम आदमी का न्यायिक जगत पर विश्वास बना रहे, हमें इस दिशा में कार्य करना चाहिए।
  • लोकतंत्र में संवाद का विशेष महत्व होता है।
  • 26 जनवरी 1950 को लागू हुए भारत के संविधान ने देश को एकता के सूत्र में बांधने का कार्य किया।
  • डॉ. राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय को अपने ऊपर यह जिम्मेदारी लेनी चाहिए कि प्रदेश भर के युवा अधिवक्ताओं के नए एक्ट सहित न्यायिक प्रक्रिया से जुड़ा प्रशिक्षण का एक विशेष कार्यक्रम यहां प्रारंभ हो।
  • उत्तर प्रदेश सरकार ने अधिवक्ताओं के हित में बहुत सारे कार्य किए हैं और आगे भी करेगी।

इस अवसर पर भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश मनोज मिश्रा, न्यायाधीश राजेश जिंदल, उच्च न्यायलाय इलाहाबाद के मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली, उतर प्रदेश सरकार के महाधिवक्ता अजय कुमार मिश्रा व बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा, औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। यह विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश में कानूनी शिक्षा और अनुसंधान को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह विश्वविद्यालय कानून के विभिन्न क्षेत्रों में स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी स्तर के पाठ्यक्रमों की पेशकश करेगा। यह उम्मीद है कि यह विश्वविद्यालय देश के कुछ बेहतरीन कानूनी दिमागों को तैयार करेगा और भारत के न्यायिक प्रणाली को मजबूत बनाने में योगदान देगा।