डिप्टी सीएमओ की देखरेख में मेडिकल एसोसिएशन ने वितरण की हथठेला, खोमचा संचालको को दवा,

By | November 5, 2020

कासगज यूपी
ब्यूरो चीफ- अशोक शर्मा

सोरों गेट से शुरू होकर नदरई गेट इलाके बाजार में वितरण की दवा,

कोविड 19 के वचाव को आईरोलव-12 दवा की खुराक पाकर खिले चेहरे

कासगंज, जनपद कासगंज में आये दिन कोरोना मरीजों की बढ रही संख्या को देखते हुये स्वास्थ्य विभाग ने डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट एसोसिएशन के सहयोग से मुख्य बाजार में मौजूद ठेले, खोमचा संचालको को आईरोलव-12 दवा की खुराक निशुल्क उपलब्ध कराई, साथ ही उन्हे अपने सामने दवा खिलाई, इस दौरान डिप्टी सीएमओ अविनाश कुमार ने बताया कि आज शहर में ठेले एवं खोमचे वालों को कोविड-19 से बचाव के लिए सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई दवा आईरोलव-12 की पहली खुराक निशुल्क रूप से वितरित की गई, उन्होने बताया कि आज कुल 750 गोलियों का वितरण किया गया, इस दवा की तीन खुराक एक व्यक्ति को दी जाएगी, यह खुराक पहली है, इसके बाद दो अन्य खुराक में भी निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगी।

Category: Uncategorized

Leave a Reply