लखनऊ से मुख्य छायाकार पंकज जोशी के साथ वरिष्ठ संवाददाता अभिनव शर्मा की रिपोर्ट
राजधानी लखनऊ में विधानसभा के पास आत्मदाह की हो रही घटनाओं के रोकथाम व राज्यसभा सदस्यों के नामांकन को लेकर सुबह ज्वाइंट कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर नवीन अरोरा ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया । साथी ही ड्यूटी में लगे हुए पुलिस कर्मियों को ब्रीफिंग कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा भी की।
इस निरीक्षण में ज्वाइंट कमिश्नर लॉ एंड आर्डर नवीन अरोरा के साथ एडीसीपी (सेंट्रल) चिरंजीव नाथ सिन्हा, एसीपी (सेंट्रल) राघवेंद्र कुमार मिश्रा ,इंस्पेक्टर हजरतगंज अंजनी कुमार पांडे सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
