
रिपोर्ट-इशिका सिंह
दुनियाभर की सैन्य शक्तियों पर नजर रखने वाली वेबसाइट ग्लोबल फायरपावर ने साल 2023 की रैंकिंग जारी की है। इसमें वर्तमान में मौजूद मारक क्षमता को मापने वाले 60 कारकों के आधार पर 145 देशों को रेटिंग दी गई है। इस लिस्ट में अमेरिका सबसे ऊपर है,उसके बाद रूस दूसरे नंबर पर, तीसरे नंबर पर चीन और वहीं चौथे नंबर पर भारत का स्थान है।भारत लगातार चौथे स्थान पर मजबूती से बना हुआ है। पांचवें नंबर पर यूके है। दक्षिण कोरिया इस लिस्ट में छठे नंबर पर है। वहीं भारत का सबसे बड़ा दुश्मन पाकिस्तान सातवें नंबर पर है।
(फाइल फोटो)
आठवें पर जापान, 9वें पर फ्रांस और 10वें पर इटली है। ग्लोबल फायर पावर के मुताबिक यह मिलिट्री यूनिट, आर्थिक स्थिति, क्षमताएं और भूगोल को देखकर किसी देश का पावर इंडेक्स निर्धारित करता है।इस लिस्ट के हिसाब से ज्यादातर मामलों में भारत पाकिस्तान से बेहद आगे है।भारत के पास पैरामिलिट्री फोर्स भी पाकिस्तान से ज्यादा है। भारत की पैरामिलिट्री फोर्स में 25,27,000 सैनिक हैं। वहीं पाकिस्तान में इनकी संख्या सिर्फ पांच लाख है।