गौशाला में जिलापंचायत सदस्य ने दी 150 बोरी चोकर

By | September 26, 2020

ब्यूरो चीफ़ आरिफ़ मोहम्मद कानपुर नगर

डीएम को गौशाला हेतु पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने सौंपी 150 बोरी चोकर

जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र को कलेक्ट्रेट प्रागढ़ में गौवंशों के लिए एक ट्राली करीब 150 बोरी चोकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य रसूलाबाद उदय प्रताप सिंह ने भेंट की। जिस पर जिलाधिकारी ने उपरोक्त कार्य हेतु पूर्व जिला पंचायत सदस्य का आभार व्यक्त किया तथा उन्होंने कहा कि यह एक अच्छा कार्य है।जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी अकबरपुर को निर्देश दिये कि गौशालाओं में चोकर, हरा चारा, पानी आदि की सभी व्यवस्थायें ठीक रहे तथा जहां चोकर की कमी हो वहां पहुंचायें। जिलाधिकारी ने अपील करते हुए कहा कि गौ सेवा से बड़ा कोई सेवा नही है लोगों को इस कार्य हेतु आगे आकर सहयोग करना चाहिए। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा, उप जिलाधिकारी अकबरपुर का भी आभार व्यक्त किया तथा कहा कि गौशाला में सहयोग कार्य हेतु लोगों को प्रेरित किया है।

Category: Uncategorized

Leave a Reply