गरीब असहायों की मदद को आगे आये अयोध्या कोतवाल

By | June 6, 2021

अयोध्या से संवाददाता रमेश कुमार

गरीब असहायों की मदद को आगे आये अयोध्या कोतवाल

अयोध्या। कोतवाल अयोध्या अशोक सिंह ने थाने की पुलिस टीम के साथ रविवार को मणि पर्वत स्थित वृद्धा आश्रम में जाकर वहां रह रहें वृद्ध जनों के लिये चिप्स व बिस्कुट का वितरण किया गया। हम लोगों के द्वारा जब यह कार्य किया जा रहा था उस दौरान वहां उपस्थित वृद्धजन के द्वारा आत्मीय अपनापन दिखाया गया।उनके पास खुशी इस बात की थी कि मानो उनकी भी खोज खबर लेने वाले भी और लोग हैं।
इसी तरह चौकी दर्शन नगर पर सामाजिक कार्यकर्ती दीपिका सिंह के सहयोग से आम गरीब जनता को मास्क व सैनिटाइजर बांटे गये। इस मौके पर कोतवाल अयोध्या अशोक सिंह, चौकी प्रभारी विवेक कुमार सिंह व पुलिस टीम मौजूद रही। इस अवसर पर विस्व राम राज्य संघ के तमाम कार्यकर्ता व छायाकार भी उपस्थित रहे। एक घंटे तक चले वितरण कार्यक्रम में हजारो मास्क व सैनिटाइजर वितरित किये गये इस सराहनीय कार्य को जरूरतमंद लोगों द्वारा काफी सराहना की गई।कोतवाल द्वारा लोगो को कोरोना महामारी से बचाव व सावधानी बरतने के लिए भी जागरूक किया गया। कोतवाली पुलिस टीम के साथ कनीगंज स्थित अंधा- बहरा आश्रम में निवासित बच्चों के लिए चिप्स व बिस्कुट दिए गए। इस अवसर पर आश्रम के प्रबंधक भी मौजूद रहे। यहाँ आने के बाद इस वितरण से बहुत ही आत्मिक शांति मिली। समाज के लोगो को इन स्थानों पर आकर सेवा कार्य अवश्य करना चाहिये यह बड़ा ही नेक कार्य होगा।

Category: Uncategorized

Leave a Reply