खबरे संक्षेप में – समाचार भारती।

By | January 10, 2024
  1. लखनऊ अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा से पहले लखनऊ पुलिस कमिश्नर ने किया निरीक्षण । अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं को सुगम यातायात व्यवस्था देने के लिए , ज्वाइंट सीपी उपेंद्र अग्रवाल और जोन के आलाधिकारियों के साथ पुलिस कमिश्नर ने  निरीक्षण किया।  अयोध्या जाने के लिए लखनऊ पुलिस ने तीन रूट किया तैयार किसान पथ,पूर्वांचल एक्सप्रेस वे और कामता शहीद पथ रास्ते जा सकते है अयोध्या तीनो रूट पर गाइड के लिए पुलिस मौजूद रहेगी ।

2.’सटीक क्रियान्वयन से 1 ट्रिलियन का लक्ष्य पूरा होगा’ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ली महत्वपूर्ण बैठक, हमारी नीयत                              साफ,लक्ष्य    स्पष्ट,नीति सही है। उन्होंने कहा प्रदेश में तैयार होगा शिक्षा, स्वास्थ्य का इंडेक्स।   1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था              को लेकर की समीक्षा ‘अपेक्षित परिणाम के लिए आंकड़ों का संग्रहण आवश्यक’ ‘2021-22 में प्रचलित भावों पर यूपी की वृद्धि दर                    20.1%’ हमारे पास पोटेंशियल है, अनुकूल अवसर हैं ।

3. लखनऊ,  मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के ललूमर गांव में भाजपा की महिला पदाधिकारी की जमीन पर जबरन कब्जा करने का                    विरोध करने पर मारपीट करने वाले दबंगो पर कार्यवाही ना होने से भाजपा कार्यकर्ता नाराज, भाजपा मंडल महामंत्री ने एसीपी को दी              कार्यवाही ना होने पर थाने में प्रदर्शन की चेतावनी,केन्द्रीय राज्यमंत्री व विधायक ने भी नाराजगी जताते हुये एसी पी को कार्यवाही के              निर्देश दिये।

4.  ATS- 50 हजार का इनामी अबू सालेह मंडल को ATS की टीम ने लखनऊ से किया गिरफ्तार, अवैध घुसपैठियों को भारत में बसाने               का है आरोप, NGO के नाम पर विदेशी फंडिंग का भी है आरोप, अवैध रोहिंग्या,बांग्लादेशियों को देता था आर्थिक मदद, उम्मा                         वेलफेयर ट्रस्ट से 58 करोड़ की फंडिंग मिली थी।

5. प्रयागराज : माफिया अतीक अहमद के बेटे अली के करीबी फैजान अहमद कि रंगदारी मांगने के मामले में अग्रिम जमानत याचिका                खारिज; जिला जज संतोष राय की कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका। आपराधिक इतिहास के आधार पर अग्रिम जमानत याचिका            खारिज; करेली थाने में फैजान अहमद पर दर्ज है रंगदारी का मुकदमा।

6. लखनऊ में अंग्रेजी शराब की दुकान में लगी भीषण आग। पर्वतपुर तिराहे के पास दुकान में लगी भीषण आग। शराब की दुकान में आग            लगने से 10 लाख की दारू जलने की आशंका। मौके पर पहुंची फायर विभाग के साथ स्थानीय पुलिस। बीकेटी थाना क्षेत्र के चंद्रिकादेवी            रोड का मामला।

7. लखनऊ : थाना पीजीआई इलाके में युवक ने लगाई फांसी। मामा के घर रह रहे युवक ने किया सुसाइड पुलिस आत्महत्या के कारणों                का पता लगाने में जुटी।

8. बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी को 22 जनवरी को अयोध्या स्थित,राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल                  होने के लिए दिया गया निमंत्रण।

9. “मायावती का बड़ा बयान ” अपने ऊपर हमले का अंदेशा जताया है और स्टेट मुख्यालय की जगह बदलने की योगी सरकार से मांग                   की है। समाजवादी पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए  ने कहा समाजवादी पार्टी दलित विरोधी और जातिवादी पार्टी है। मायावती ने कहा                    कि गेस्ट हाउस कांड और बीएसपी स्टेट ऑफिस के ऊपर से पुल बनवा देना लोग भूले नहीं हैंमायावती ने अपने ऊपर हमले का अंदेशा              जताया है और स्टेट मुख्यालय की जगह बदलने की योगी सरकार से मांग की है.   मायावती अब स्टेट मुख्यालय नही आती और घर                से पार्टी का काम देखती है. गठबंधन की हर संभावना को मायावती ने सिरे से नकार दिया है. समाजवादी पार्टी पर मायावती का                        पिछले दिनों के मुकाबले ये सबसे तीखा हमला है।