खबरे संक्षेप में – समाचार भारती

By | January 8, 2024

 

1.बिजनौर जिले के हीमपुर दीपा क्षेत्र के गांव जोगी औंधा में एक मादा गुलदार को पिंजरे में कैद कर लिया गया। इस घटना से क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई थी, क्योंकि गुलदार दो शावकों के साथ क्षेत्र में घूम रहा था। वन विभाग की टीम ने गुलदार को पकड़ने के लिए खेतों में पिंजरा लगा दिया था। शुक्रवार रात किसी समय शावकों के पास आई मादा गुलदार विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में कैद हो गई। गुलदार की उम्र 4 वर्ष से अधिक है और वह स्वस्थ है। वन विभाग के अधिकारी गुलदार को शिवालिक या बड़े वन क्षेत्र में छोड़ने की योजना बना रहे हैं। इस घटना से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिली है।

2. कन्नौज जिले के विकासखंड सौरिख की ग्राम पंचायत बहादुरपुर मझगवां को मिला आईएसओ प्रमाण पत्र ग्राम पंचायत बहादुर म झगवा बनी जनपद की प्रथम आईएसओ प्रमाणित ग्राम पंचायत।

3.बदायूँ में बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से प्रमोशन होकर वाराणसी के पुलिस उप महानिरीक्षक बन कर जा रहे ओपी सिंह का बदायूँ क्लब बदायूँ में वाराणसी स्थानांतरण होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। डीआईजी के यहां पहुंचने पर क्लब के सचिव डॉ अक्षत अशेष ने स्वागत किया। इसके बाद क्लब के सदस्यों ने माल्यार्पण कर डीआईजी का शाल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह सम्मानित किया। विदाई समारोह के बाद DIG ओपी सिंह ने बदायूँ क्लब प्रांगण में चल रहे रहे हथकरघा बुनकर मेले के स्टालों पर जाकर हाथ से बने उत्पादों को देखा।साथ ही उत्पादों के बारे में जानकारी ली।

 

4. दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र पीलीभीत पहुंचे भाजपा सांसद वरुण गांधी ने आज पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गावों में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित करके जनता की समस्याएं सुनीं और उनका समय से निस्तारण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। सांसद ने कहा कि निचले पायदान पर बैठे व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ सबसे पहले मिलना चाहिए। श्री गांधी सोमवार को बरखेड़ा ब्लॉक क्षेत्र के गांवो में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
 
 
5.यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा टनकपुर से खातीपुरा के बीच एक जोड़ा साप्ताहिक विशेष रेलगाड़ी का संचालन कल 8 जनवरी से शुरू हो रहा है। पीलीभीत में इस बात की जानकारी देते हुए रेल विभाग के सूत्रों ने बताया कि गाड़ी संख्या 05097 सप्ताह में प्रति सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को शाम 18:25 बजे चलकर 19:40 बजे पीलीभीत और 21:25 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी। दिल्ली होते हुए यह ट्रेन अगले दिन 10:20 बजे खातीपुरा पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 05098 प्रति सप्ताह मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को सुबह 10: 30 बजे चलकर अगले दिन 09:35 बजे टनकपुर पहुंचेगी। यह विशेष रेलगाड़ियां चलने से टनकपुर और पीलीभीत के लोगों का राजधानी दिल्ली और जयपुर का सफर सुगम हो जायेगा।
 
 
 
6.अमरोहागलन भरी ठंड व कोहरे को देखते हुए अमरोहा में कक्षा 8 तक के सभी बोर्डो के स्कूलों में 8 9 जनवरी 2024 का अवकाश घोषित कर दिया गया है।
 
 
 
7. प्रयागराज-

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पूर्वांचल के माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी के विरुद्ध जारी सम्मन आदेश अवैध करार देते हुए रद कर दिया है। अदालत को नये सिरे से सम्मन जारी करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने जनप्रतिनिधित्व कानून के तहत अपराध के लिए दाखिल चार्जशीट व केस कार्यवाही रद करने से इंकार कर दिया है।

 
 
8.     जिलाधिकारी ने हर-घर नल से जल योजनान्तर्गत जन-जागरूकता एलईडी वैन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना।
कौशांबी जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने कलेक्ट्रेट परिसर से जल-जीवन मिशन हर-घर नल से जल योजनान्तर्गत जन-जागरूकता के लिए एलईडी वैन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता, जल निगम श्री जयपाल सिंह एवं जिला परियोजना समन्वयक श्री विमल कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें। अधिशासी अभियंता, जल निगम श्री जयपाल सिंह ने बताया कि एलईडी वैन जनपद के प्रत्येक ग्राम पंचायतों एवं ग्राम पंचायतों में आयोजित हो रहें “विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम” में जाकर आमजन को जल-जीवन मिशन हर-घर नल से जल योजना के सम्बन्ध मे आमजन को जागरूक करेंगी।