कौन बनेगा एमपी का राजा ?

By | June 28, 2023

रिपोर्ट-इशिका सिंह

मध्यप्रदेश विधानसभा में 230 सीटें हैं। किसी भी दल को सरकार बनाने के लिए 116 सीटों की जरूरत पड़ती है। प्रदेश में चार महीने बाद विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। उससे पहले दोनों दल चुनावी तैयारियों में जुटे हैं। बीजेपी और कांग्रेस यह दावा कर रही है कि हम सत्ता में वापसी कर रहे हैं। सी वोटर ने एमपी चुनाव से पहले सर्वे किया है। सर्वे रिपोर्ट आ गई है। इस रिपोर्ट के अनुसार मध्यप्रदेश में 2018 की तरह की कांटे की टक्कर दिख रही है। कांग्रेस चंद सीटों से बढ़त बना रही है। सी वोटर सर्वे रिपोर्ट के अनुसार मध्यप्रदेश में कांग्रेस की वापसी हो सकती है।

(फाइल फोटो)

वहीं, सर्वे रिपोर्ट से यह साफ हो गया है कि मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार कांटे की टक्कर होने वाली है। अगर किसी भी दल को पूर्ण बहुमत मिलता है तो वह सीटों का अंतर बहुत ज्यादा नहीं होगा। हालांकि बीजेपी प्रदेश में 200 सीट जीतने का दावा कर रही है। सरकार बनाने के लिए मध्यप्रदेश में अगर कम सीटों की जरूरत पड़ती है तो 2020 की तरह जोड़ तोड़ का खेल हो सकता है। साथ ही बीएसपी और अन्य के हाथ में सत्ता की चाभी जा सकती है।अब देखना यह है की ताजपोशी किसकी होगी कमलनाथ या शिवराज की।