(दिल्ली)इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जनर्लिस्ट (IFWJ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से कृष्ण मोहन झा ने इस्तीफा दे दिया है| उन्होंने नोएडा में आयोजित बैठक में यह घोषणा की| श्री झा ने कहा की वे लगातार संगठन को एक करने का प्रयास कर रहे थे उनके द्वारा पूर्व अध्यक्ष के विक्रम राव एवं पूर्व महामंत्री परमानंद पांडे से संगठन को एक कर संगठन की प्रतिष्ठा को फिर से राष्ट्र के सबसे बड़े संगठन के रूप में कार्य करने का आग्रह था लेकिन इस बात पर सफलता ना मिलने की वजह से और लेखन व अन्य कार्यों में व्यस्तता के चलते उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया, और मध्य प्रदेश से ही वरिष्ठ पत्रकार अवधेश भार्गव के भावी अध्यक्ष के रूप में प्रस्ताव रखा जिसे सभी पदाधिकारियों ने स्वीकार कर लिया| श्री झा ने सभी साथियों का आभार प्रकट किया है की उन्होंने कार्यकाल के दौरान भरपूर सहयोग और स्नेह प्रदान किया| कृष्ण मोहन झा ने नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश भार्गव को नियुक्ति पर बधाई देते हुये कहा है कि श्री भार्गव संगठन को मजबूत करने में सक्षम है और संगठन चलाने का लंबा अनुभव है जिसका लाभ IFWJ को मिलेगा|
