कासगज गोलीकांड से घायल वृद्व ने तोडा उपचार के दौरान दम,

By | October 27, 2020

कासगंज ब्यूरो चीफ अशोक शर्मा

18 अक्टूबर को नामजदो ने मारी गोलियां,

सोरों कोतवाली क्षेत्र के प्रहलादपुर गांव के समीप का मामला,

एंकर- कासगंज जनपद में 18 अक्टूबर को हुई फायरिंग से घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद जहां परिवार में कोहराम मचा हुआ है, तो वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

घटना सोरों कोतवाली क्षेत्र के प्रहलादपुर गांव के समीप 18 अक्टूबर को घटित हुई थी।जहां नेत्रपाल , बंटू, राजीव प्रेमपाल सहित पांच लोगों ने एक षडयंत्र के तहत घेर लिया और ताबडतोड फायरिंग कर दी।जिससे सागरपुर निवासी हाकिम सिंह के दो गोलियां लग गई। उसे कासगंज जिला अस्पताल से अलीगढ बेहतर उपचार के लिये भेजा गया। जहाँ घायल हाकिम सिंह ने आठवें जिंदगी और मौत की जंग हार गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वहीं हाकिम सिंह की मौत के परिवार में कोहराम मचा हुआ। मृतक अपने पीछे एक विकलांग वेटे सहित पत्नी को छोडकर हमेशा हमेशा के लिए दूनिया से अलविदा हो गया।

वाइट- विक्रांत मृतक का परिजन।

वाइट- मनोज कुमार सोनकर एसपी कासगंज।

Category: Uncategorized

Leave a Reply