कासगज यूपी
ब्यूरो चीफ- अशोक शर्मा
मुफ्त में सब्जी न देने पर दबंगो ने दुकानदार पर तमंचे की वट व चाकू से किया हमला
मामला थाना सिकन्दरपुर वैश्य के नरदोली गांव का
सब्जी बेच रहे दुकानदार की जबरन सब्जी भरकर ले जा रहे थे दबंग
दुकानदार ने चार नामजदों के खिलाफ कराया मामला दर्ज
पुलिस ने घायल दुकानदार का कराया चिकित्सीय परीक्षण
उत्तर प्रदेश के जनपद कासगंज में दबंगो को मुफ्त में सब्जी न देने पर दबंगों द्वारा दुकानदार को मारपीट कर घायल कर देने का मामला सामने आया है। वहीं सब्जी विक्रेता ने चार नामजदों के खिलाफ मामला दर्ज कराते हुए कार्यवाई की मांग की है।
मामला जनपद कासगंज के थाना सिकंदरपुर वैश्य के नरदोली गांव का है, जहां गांव के ही अनूप गुप्ता पुत्र नीरेश गुप्ता ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि गत रविवार की शाम वह नरदोली के बाजार में सब्जी बेच रहा था, इसी दौरान गांव के ही नीरेश, यशजीत, नन्नू व शैलू बाइक से आये और जबरन सब्जी भरकर ले जाने लगे, जब दुकानदार में इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने तमंचे की वट व चाकू से प्रहार करते हुए दुकानदार को बुरी तरह घायल कर दिया। वहीं दबंग तमंचे से फायर करते हुए जान से मारने की धमकी देकर चले गए।
फिलहाल पुलिस ने चारों नामजदों के खिलाफ मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं घायल दुकानदार को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया है।
