कासगज यूपी
ब्यूरो चीफ- अशोक शर्मा
महिला कल्याण विभाग द्वारा आयोजित हुआ मिशन शक्ति कार्यक्रम
प्रभारी मंत्री बोले महिलाओ को सशक्त बनाने के लिए कर रही सरकार प्रयास
नवरात्रि के अवसर पर हुआ पुलिस लाइन में महिला मिशन शक्ति कार्यक्रम
कासगंज।जनपद के पाॅलीटेक्निक स्थित पुलिस लाइन मेें महिला मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अथिति बतौर पहंुचे जनपद के प्रभारी मंत्री अनिल शर्मा ने हरसभंव महिला सुरक्षा को लेकर दावा किया। साथ ही मंत्री जी ने बताया कि सरकार महिला सुरक्षा को लेकर लगातार प्रयास कर रही है।
दरअसल प्रभारी मंत्री दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत अपने निर्धारित जनपद कासगंज के दौरे पर हैं। उन्होंने दूसरे दिन महिला कल्याण विभाग द्वारा पुलिस लाइन में आयोजित हुए महिला मिशन शक्ति कार्यक्रम को मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्जवलित तथा माल्यार्पण किया। कार्यक्रम के उपरांत जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सोनकर, सदर विधायक देवेन्द्र राजपूत, अमांपुर विधायक देवेन्द्र प्रताप, पटियाली विधायक ममतेश शाक्य के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष पूर्णेन्द्र सिंह सोलंकी मुख्य रूप से उपस्थित थे।इस मौके पर पत्रकारों से मुखातिब होते कहाकि आज नवरात्रि का पहला दिन है। इस दिन मात्र शक्ति की पूजा की जाती है। मां एक देवी है।इसकी रक्षा सभी को करना चाहिए।नारी सम्मान, नारी रक्षा, नारी को सशक्त बनाने के लिए महिला कल्याण विभाग द्वारा महिलाओ को जागरूक किया जा रहा है।
