कासगज यूपी
ब्यूरो चीफ- अशोक शर्मा
दोनो दंपति ने पूजन के फेसबुक पर अपलोड की तस्वीरें,
ढोलना थाना क्षेत्र के बरौली गांव का रहने वाले हैं दंपति,
शस्त्र पूजन के दौरान पिस्टल और तमंचा दिखाई दे रहा है तस्वीर में,
फेसबुक पर फोटो अपलोड देख पुलिस महकमा में मचा हडकंप,
फेसबुक पर अपलोड फोटो के ऊपर रघुवर दयाल और उसकी पत्नी का नाम लिखा हुआ मिथलेश,
दोनो दंपति बताये जा रहे हैं भाजपा के नेता और नेत्री
कासगंज। जनपद में सोसल मीडिया के माध्यम से डोन बनने वाले और सुर्खियों में छा जाने वालो के लिए पुलिस सजग बनी हुई है।ऐसे ही दो प्रकरण कासगंज जिले में सामने आये हैं।
सोसल मीडिया भाई गिरी कर जनता में छा जाने वाले दंपति रघुवर दयाल और उनकी पत्नी मिथलेश बडा गांव बरौली थाना ढोलना की है। सोसल मीडिया पर भाईगिरी की चर्चाओं में मिथलेश और रघुवर दयाल आपस में दंपति है। इन्होंने दशहरा पर्व अवैध तमंचा, पिस्टल कारतूसों का शस्त्र पूजन किया था।और बाद में शस्त्र पूजन के फोटो फेसबुक पर डाउनलोड कर दिये।बाद में मामला पुलिस तक जा पहुंचा और पुलिस ने रघुवर दयाल को गिरफ्तार कर लिया और कोतवाली की हवालात में बंद कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।वहीं एक ओर युवक की तस्वीर सोसल मीडिया पर वायरल हो रही। जिस में युवक अवैध तमंचा दिखाकर देशी गुडडे की बात कर रहा है। हालांकि यह मामला एसपी मनोज सोनकर की निगरानी आया और उन्होंने जल्द एफ आई आर दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिये। ढोलना पुलिस ने रघुवरदयाल को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है।
