कासगंज से ब्यूरो चीफ अशोक शर्मा की रिपोर्ट
विकलांग के घर के रास्ते को दबंगों ने ट्रैक्टर से जोता
परचून के खोका को सड़क पर फेंक भूसे में लगाई आग
पीड़ित ने सोरों पुलिस को दी 6 नामजदों को खिलाफ तहरीर
जनपद कासगंज के गॉव नगला मोहन में मंगलवार की सुबह तब अफरा तफरी मच गई जब जागेश्वर के घर के बाहर लगी भैंसों के चारा भुस में गॉव के ही जानकी अपने पुत्रों व अपने साथियों को साथ लेकर आग लगा दी और परचून का खोका उठा कर सड़क पर फेंक दिया जागेश्वर बिकलांग होने की वजह से उन लोगो को रोक नही पाया तभी दबंगों ने जागेश्वर के घर की रास्ता पर टैक्टर हल चलाकर उसे पूरी तरह से जोतकर उसे खेत बना दिया विकलांग जागेश्वर यह सब देखता रहा मगर दबंगों को रोक ना सका जब घरवालों ने उन्हें रोकना चाहा तो दबंगों ने उन्हें बुरी तरह लाठी-डंडों से पीटा जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है मौक़े पर पहुची पुलिस को देख आरोपी मौके से फरार हो गए जब पीड़ित से बात की गई तो उन्होंने बताया के उन्हें कानून पर पूरा भरोसा
है पीड़ित ने जानकी प्रसाद व उसके बेटे केदारी उदयभान व शशि व अभिराज कृष्ण मुरारी पुत्रगण सौराज सिंह की खिलाफ थाना सोरों में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है
बाईट जागेश्वर पीड़ित
