कानपुर नगर, देहात की पहली कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक

By | August 18, 2020

कानपुर नगर ग्रामीण कांग्रेस की प्रथम कार्यकारिणी बैठक

ब्यूरो चीफ़ आरिफ़ मोहम्मद कानपुर

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी कानपुर नगर ग्रामीण संगठन की घोषित नवगठित कार्यकारिणी की आज दिनांक 17/08/2020 को कांग्रेस कार्यालय तिलक हाल में अपरांह 03 बजे जिलाध्यक्ष ऊषा रानी कोरी जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिये गये और संगठन के प्रति निष्ठा के साथ कार्य करने की शपथ भी दिलायी गयी,और उनके कार्य क्षेत्र का बटवारा कर जिम्मेदारियां तय की गयी। सभी नवमनोनीत पदाधिकारीगण उत्साह के साथ शामिल हुये। आज की कार्यकारणी बैठक के मुख्यअतिथि पूर्व सांसद अकबरपुर लोकसभा से राजाराम पाल, अतिविशिष्ट अतिथि यूपी कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष मदन मोहन शुक्ल जी और वरिष्ठ कांग्रेस जनो में पूर्व पार्षद बाबुराम सोनकर, रमेश श्रीवास्तव, राजू कश्यप, अमित पाण्डेय, आनन्द प्रकाश वर्मा, भानुप्रकाश दीक्षित, सुजीत यादव, विनोद कुमार गिरि, मनीष दिवाकर, मुन्ना कुमार सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Category: Uncategorized

Leave a Reply