मनीष गुप्ता editor-in-chief समाचार भारती
पिछले कई वर्षों से पॉल मर्सी होम और बिन्सी जी से अनजान सा रिश्ता हो गया है।
हमें सड़कों पर यदि कोई मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला या मिलती है तो उसमें सीधा उन्हीं को पास जाती हूं। इसके विपरीत यदि उनके संस्था में किसी की मृत्यु हो जाए या कोई अन्य परेशानी हो हम एक दूसरे को ही याद करते हैं।
अभी हाल ही में कॉल आई थी उनके यहां पर रह रही एक महिला जिनका इलाज लोकबंधु अस्पताल में चल रहा था। अचानक उनकी मृत्यु हो जाती है और उनका शव बैकुंठ धाम लाने के लिए उन्हें शव वाहन की आवश्यकता होती है। हमारी संस्था द्वारा निशुल्क शव वाहन की सेवा दी गई।
इसी तरह से लखनऊ में स्थित वृद्धाश्रम में भी यदि किसी की मृत्यु हो जाती है या किसी की तबीयत खराब हो जाती है तो तत्काल उन्हें भी निशुल्क एंबुलेंस एवं निशुल्क शव वाहन की सेवाएं दी जाती हैं।
ऐसी ही किसी वास्तविक सेवा के लिए संपर्क कर सकते हैं।
संपर्क सूत्र : वर्षा वर्मा – 831 819 3805
