उत्तर प्रदेश में कोहरे का कहर जारी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट।

By | December 28, 2023

उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों तक घने कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इस दौरान विजिबिलिटी कम हो जाएगी और कोहरे में कुछ दिखाई नहीं पड़ेगा। ऐसे में जो जनमानस वाहनों का प्रयोग करें तो बहुत ही सतर्कता और सावधानी से उसे चलाएं ताकि दुर्घटना से बच सकें।

यूपी के 25 जिलों में कोहरे पर अलर्ट

उत्तर प्रदेश के कुल 25 जिलों में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसमें लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बागपत, बहराइच, बलिया, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर, वाराणसी, प्रयागराज, कौशांबी, संतकबीर नगर, चित्रकूट, फतेहपुर, बांदा, हमीरपुर, महोबा और जालौन जिले शामिल हैं।

यूपी का सबसे ठंडा जिला बना हमीरपुर

उत्तर प्रदेश का सबसे ठंडा जिला हमीरपुर रिकॉर्ड किया गया है, जिसका तापमान 5.2° दर्ज किया गया। वहीं बहराइच को सबसे अधिक तपामाम वाला जिला माना गया, जिसका तापमान 26.4 आंका गया। मौसम विभाग के प्रभारी मोहम्मद दानिश ने यह भी बताया कि उत्तर प्रदेश का सबसे ठंडा जिला हमीरपुर रिकॉर्ड किया गया है। वहीं बहराइच को सबसे अधिक तपामाम वाला जिला माना गया,जिसका तापमान 26.4 आंका गया। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में हवाओं की न्यूनतम गति 2 km/hr और अधिकतम गति 11 km/hr रहेगी।वहीं ह्यूमिडिटी की बात करें तो ह्यूमिड्टी 52% से लेकर 71% रहेगी,हालांकि एयर क्वालिटी का स्टेटस खतरनाक रहेगा।ऐसे में मास्क पहन कर और चश्मा लगाकर बाहर निकलें।

आने वाले दिनों में मौसम का हाल

मोहम्मद दानिश बताते हैं कि 1 जनवरी को उत्तर प्रदेश के सदर्न भाग में हल्की बारिश होने के आसार हैं। पूर्वांचल और पश्चिमांचल में बारिश नहीं होगी, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के नाते बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। उन्होंने आगे बताया कि आने वाले दिनों में हवाओं की न्यूनतम गति 2 km/hr और अधिकतम गति 11 km/hr रहेगी। वहीं ह्यूमिडिटी की बात करें तो ह्यूमिड्टी 52% से लेकर 71% रहेगी। हालांकि एयर क्वालिटी का स्टेटस खतरनाक रहेगा। ऐसे में मास्क पहन कर और चश्मा लगाकर बाहर निकलें।

सुरक्षा के उपाय

घने कोहरे के दौरान वाहन चलाते समय निम्नलिखित सुरक्षा उपाय अपनाएं:

  • वाहन चलाते समय हेडलाइट्स और फॉग लाइट्स जलाकर रखें।
  • वाहन की गति धीमी रखें।
  • वाहन से पर्याप्त दूरी बनाए रखें।
  • ब्रेक लगाने से पहले वाहन को धीमा कर लें।
  • यदि कोहरे में गाड़ी रुकना पड़े तो हॉर्न बजाते रहें।

यदि आप पैदल चल रहे हैं तो निम्नलिखित सुरक्षा उपाय अपनाएं:

  • सड़क के किनारे चलें।
  • यदि सड़क पर कोई वाहन आ रहा है तो उसे रास्ता दें।
  • यदि कोहरे में रास्ता नहीं दिख रहा है तो रुक जाएं और आगे जाने का इंतजार करें।

कोहरे में दुर्घटना से बचने के लिए इन सुरक्षा उपायों का पालन करना जरूरी है।