उत्तराखंड के युवक का खोया हुआ बैग कासगंज पुलिस ने लौटाया,

By | October 31, 2020

कासगज यूपी
ब्यूरो चीफ -अशोक शर्मा

बैग मालिक ने आवास विकास चौकी इंचार्ज कुलदीप के अलावा यूपी पुलिस को बोला थेंकस

21 अक्टूबर को आगरा से जा रहा था अपने राज्य उत्तराखंड

कासगंज। आगरा के एक निजी होटल में काम करने वाले युवक का खोया हुआ बैग कासगंज पुलिस ने उसे लौटा दिया। बैग में शैक्षणिक प्रमाण पत्र, बैंक के दस्तावेज मोबाइल सहित जरूरी दस्तावेज थे। नगदी सहित सभी सामान सुरक्षित मिलने पर युवक ने पुलिस को धन्यवाद दिया।

कासगंज की आवास विकास चौकी इंचार्ज कुलदीप शर्मा और उनकी टीम से बैग प्राप्त करता यह युवक दीपक चिलवाल है, जोकि आगरा के जेपी होटल के रिस्पेशन पर नौकरी करता था।दीपक के मुताबिक वह 21 अक्टूबर को आगरा से उत्तराखंड के लिए रोडवेज बस से जा रहा था, तभी उसका वह लघुशंका आदि के लिए कासंगज रोडवेज बस स्टैंड पर उतर गया, लेकिन बस चालक बस को लेकर चला गया। यह बात दीपक ने रोडवेज को पीछा करते वक्त चौकी इंचार्ज कुलदीप शर्मा को बताई। हालांकि दीपक दूसरी बस से उत्तराखंड के लिए निकल गया।बाद में मानवताबादी खाकी को चोला पहने कुलदीप ने बस से बैग को अपने पास सुरक्षित रख लिया और दीपक चिलवाल को बुलाकर उसका बैग सौप दिया। कुलदीप ने दीपक की तलाश कर उसे चौकी पर बुलवाया और दस दिन खोया हुआ बैग दीपक चिलवाल को सौप दिया। बैग हासिल होने के दीपक चिलवाल का खुशियों से ठिकाना नहीं था, क्योंकि इस बैग में उसके शैक्षणिक प्रमाण पत्र भी थे। दीपक ने चौकी इंचार्ज कुलदीप शर्मा को धन्यवाद ही नहीं बोला, बल्कि यूपी पुलिस को थेकंस बोल कर उनका सुक्रिया अदा किया।

Category: Uncategorized

Leave a Reply