असहाय एवं जरूरतमंदों के बीच सिलाई मशीन व कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन।

By | January 7, 2024

रिपोर्ट- राजेश गौतम (प्रमुख संवाददाता)

लखनऊ तापमान में लगातार जारी गिरावट और सर्दी के बढ़ते सितम के बीच उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज अमौसी, सरोजनी नगर स्थित बेहटवा में ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाली निर्धन महिलाओं व पुरुषों को 1500 कंबल व सिलाई मशीन वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर थे। उन्होंने ग्रामीणों को भारत सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि सरकार की सभी योजनाएं गरीबों और जरूरतमंदों के लिए हैं। इन योजनाओं का लाभ उठाकर लोग अपना जीवन बेहतर बना सकते हैं।

इस अवसर पर होटल होलीडे के डायरेक्टर शिव शंकर अवस्थी, जिला पंचायत सदस्य राजेश सिंह चौहान, वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश उपाध्याय, अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर लखनऊ कोषाध्यक्ष अब्दुल मजीद खान, भाजपा वरिष्ठ सदस्य अखिलेश यादव सोनू, कपिल तिवारी, विवेक कुमार, अमित शुक्ला, शानू सहित सैकड़ों ग्रामवासी उपस्थित थे। इस अवसर पर भंडारे का भी आयोजन किया गया। सभी उपस्थित लोगों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।

केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने कहा कि सरकार गरीबों और जरूरतमंदों के लिए प्रतिबद्ध है। इन लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि वितरित किए गए कंबल और सिलाई मशीन इन लोगों के लिए बहुत उपयोगी होंगे। कंबल उन्हें सर्दी से बचाएंगे और सिलाई मशीन उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेंगी।

उन्होंने कहा कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए लोगों को जागरूक होना चाहिए। सरकार ने लोगों को जागरूक करने के लिए कई कार्यक्रम चलाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों और जरूरतमंदों के लिए निरंतर कार्य कर रही है।