अल्पसंख्यक प्रकोष्ट के जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर खलीलउल्लाह अंसारी की अध्यक्षता में चलाया गया सदस्यता अभियान

By | October 26, 2020

प्रयागराज से ब्यूरो चीफ जफरुल हसन की रिपोर्ट

प्रयागराज आम आदमी पार्टी की विधानसभा फूलपुर इकाई ने भोपतपुर सहसों में डॉ खलील उल्लाह अंसारी (ज़िला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) के आवास पर महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में कुल 107 लोगों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की और साथ ही सहसों ब्लॉक की कार्यकारिणी का गठन भी किया जिसमें राजेश विश्वकर्मा को सहसों ब्लॉक के अध्यक्ष, फतेहबहादुर यादव को उपाध्यक्ष व अनूप कौशल को महासचिव मनोनीत किया गया। ज़िला अध्यक्ष डॉ अल्ताफ अहमद जी ने सभा की अध्यक्षता की और कहा कि संगठन को मजबूत करने पर बल दिया और कहा कि आम आदमी पार्टी का संगठन एक गुलदस्ता की तरह होता है जो कि हर धर्म हर जाति, महिलाओं व पुरुषों से मिल कर बनता है,और आम आदमी पार्टी द्वारा दिल्ली में किये गए उत्कृष्ठ कार्यों के बारे में भी बताया। फूलपुर विधानसभा अध्यक्ष आलोक धर द्विवेदी ने आम आदमी पार्टी और पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विचारों को रखा और उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो धर्म और जाति की राजनीति से ऊपर उठ कर सिर्फ विकास की एक नई राजनीति की दिशा में काम कर रही है। आप की मंशा के अनुरूप आगामी उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनावों में पार्टी सभी जगह अपने समर्थित प्रत्याशी उतारेगी और यह पंचायत चुनाव आम आदमी पार्टी आगामी विधानसभा के चुनावों की सेमीफाइनल की तरह लड़ेगी। इस सभा का संचालन ज़िला प्रवक्ता इमरान खान ने किया। इस बैठक में आम आदमी पार्टी के ज़िलामहासचिव सर्वेश यादव, महानगर अध्यक्ष डॉ ज्योति प्रकाश चौबे, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ कमरुल इस्लाम, ज़िलामहासचिव यूथ विंग सद्दाम हुसैन, ज़िला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ डॉ खलील उल्लाह अंसारी फूलपुर इकाई के महासचिव मोहन यादव, संगठन मंत्री विनय पांडेय, उपाध्यक्ष हरिश्चन्द्र यादव आदि व बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Category: Uncategorized

Leave a Reply