अब बिना वीजा के भी इस देश में घूम सकते हैं भारतीय पर्यटक, जानिए

By | January 13, 2022

ब्यूरो रिपोर्ट समाचार भारती-

नई दिल्ली । अगर आप श्रीलंका घूमने की चाहत रखते हैं तो आपको बिना वीजा के भी वहां जाने की अनुमति मिल सकती है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीलंका के पर्यटन मंत्री जॉन अमारतुंगा ने इस बात की ओर इशारा किया है कि वहां की सरकार भारत और चीन से आने वाले पर्यटकों को बिना वीजा प्रवेश देने पर विचार कर रही है।

अमारतुंगा के मुताबिक, श्रीलंकाई सरकार देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक कार्यबल का गठन कर रही है, इसके तहत ऐसे देशों की लिस्ट बनाई जा रही है जहां के नागरिक श्रीलंका घूमने आना चाहते हैं। उन्होंने कहा, श्रीलंका सरकार के इस कदम से भारत, चीन के अलावा यूरोप और मध्य एशिया के कुछ देशों को इसका लाभ मिल सकता है। पर्यटन मंत्री के अनुसार, इस पर सिफारिश मिलने के बाद अक्टूबर-नवंबर और मार्च-अप्रैल में इसे लागू किया जा सकता है।

मालूम हो कि लिट्टे समुदाय की वजह से श्रीलंका का पर्यटन उद्योग लगभग एक दशक तक बुरे दौर से गुजरा है। हालांकि, अब जाकर यह एशिया के सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थल के तौर पर उभरा है।

श्रीलंका के बेहद खूबसूरत पर्यटन स्थल:

एला: श्रीलका के पर्यटन स्थलों में मशहूर जगह है, यहां पहाड़ों और जंगल के बीच से ट्रेन गुजरती है।
एडमास पीक: श्रीलंका के एडमास पीक की पर्यटन स्थल में अपनी एक अलग जगह है। यहां पर्यटक उगते सूरज की खूबसूरती देख सकते हैं। इस जगह को यूनेस्को की ओर से वर्ल्ड हेरिटेज साइट का हिस्सा बनाया गया है।
सिगरिया रॉक: श्रीलंका में पांचवी सदी में इस खूबसूरत जगह को बनाया गया था। यहां भी आप घूम सकते हैं।
याला नेशनल पार्क: याला नेशनल पार्क को दुनिया के सबसे तेज तेंदुओं का घर कहा जाता है। यह जगह भी बेहद खूबसूरत है।

Leave a Reply