अज्ञात महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप

By | September 10, 2020

नहर में अज्ञात महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप

ब्यूरो चीफ़ आरिफ़ मोहम्मद कानपुर

कल्याणपुर थाना क्षेत्र के आवास विकास तीन नहर स्थित पनकी नहर में आज एक अज्ञात महिला के शव की सूचना पर हड़कंप मच गया सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने उसकी पहचान कराने की काफी कोशिश की, लेकिन शव का अभी तक शिनाख्त नहीं हो पायी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा उसके चेहरे पर जले के निशान थे, जिससे जलाने के बाद हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। वहीं पहचान मिटाने को लेकर उसका चेहरा जलाने का भी प्रयास किया गया है। आवास विकास तीन प्रभारी ने बताया कि शव 5 से 6 दिन पुराना लग रहा है। जो पनकी नहर में बहकर आया है। काफी प्रयास के बाद भी उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

Category: Uncategorized

Leave a Reply