कासगंज से ब्यूरो चीफ अशोक शर्मा की रिपोर्ट
नकदी समेत हजारों का नुकसान
मामला पटियाली तहसील क्षेत्र के ग्राम नरदोली का
ग्रामीणों की मदद से दमकल ना पाया पर काबू
आग बुझाने में क्षेत्रीय पुलिस ने भी किया सहयोग
जनपद कासगंज की पटियाली तहसील क्षेत्र के ग्राम नरदोली में मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे अज्ञात कारणों से लगी आग में एक ही परिवार की करीब आधा दर्जन से अधिक रिहायसी झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। एक के बाद एक झोपड़ी में आग लगते देख गांव में हड़कंप मच गया, ग्रामीणों की मदद से दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जब तक हजारों का सामान जलकर राख हो चुका।
वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी आग बुझाने में ग्रामीणों का सहयोग किया। आग करीब आधा घण्टा तक अपना विकराल रूप दिखती रही, जिसमें देवसिंह, रामसेवक, राम सनेही, हरवीर, उर्मिला देवी, रामू, रतिभान, किशनवीर, कुलदीप व रामदेवी की झोपड़ी जलकर राख हो गईं, जिसमें रखा तीन ड्रम डीजल, 20 बोरी खाद, तीन इंजन, चक्की मशीन, कुटी मशीन, भूसा, उपले आदि सामान जल कर राख हो गए। घटनास्थल पर पहुंचे राजस्व लेखपाल में क्षति का आकलन किया।
