कासगज यूपी
ब्यूरो चीफ- अशोक शर्मा
क्षत्रियो ने विराट सम्मेलन और शस्त्र पूजन में दिया एकता का संदेश
गंगदेवी धर्मशाला में हुआ में कार्यक्रम का आयोजन
कासगंज। जनपद में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दशहरा यानि विजयादशमी पर्व के अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का विराट सम्मेलन और शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन कासगंज शहर की गंगादेवी धर्मशाला में संपंन हुआ।इस दौरान क्षत्रिय महासभा के नेताओ ने सोसल डिस्टेसिंग और बिना मास्क के कार्यक्रम में सहभागिता कर सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस की धज्जियां उडाई।साथ ही समाज को एकजुट करने के लिए जोर दिया।
आपको बताते चलें कि विजयदशमी पर्व को क्षत्रिय राजपूत हर वर्ष बड़े ही हर्षोल्लास से मनाते आ रहे हैं, इसी के तहत आज अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष विजेंद्र सिंह गौर की देखरेख में संपंन हुए विराट सम्मेलन और शस्त्र पूजन कार्यक्रम मुख्य अतिथि महासभा के राष्ट्रीय महासचिव संघठन सुखवीर सिंह भदौरिया और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष भुवनेश्वर सिंह के अलावा विशिष्ट अथिति पूर्व चैयरमैन डा. शशिलता चौहान थी। इस मौके पर कार्यक्रम आयोजकों ने अथितियों को मुकुट और पुष्प हार पहना कर स्वागत किया।बाद में परंपरागत तरीके से शस्त्र पूजन किया।इस दौरान महासभा के प्रदेश भूवनेश्वर ने बताया कि रास्ट्रीय महासचिव सुखवीर सिंह भदौरिया ने प्रदेश में 21 लोगों को 2022 में चुनाव लडाने के लिए चिहिंत किया है।जिन्हें चुनाव लडाया जायेगा।उनमें से एक कासगंज के क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष विजेंद्र सिंह गौर हैं। हमारा किसी भी राजनीतिक दल से कोई सारोकार नहीं है। जब हमारा क्षत्रिय महासभा का विधायक विधानसभा में पहुंचेगा, तो समाज को उद्वार होना निश्चित है।
इस पूरे कार्यक्रम में जोश और उत्साह के चलते क्षत्रिय लोग कोरोना जैसी वैश्विक बीमारी को भी भूल गये और उन्होंने बिना मास्क के ही कार्यक्रम में सहभागिता की। जब मीडिया द्वारा सवाल पूंछा गया तो वह अपने समाज के लोगों को वचाव करते नजर आये, बोले मीडिया में फोटो खिचाने के लोगों ने मास्क को उतार कर रख लिया है।
