लखनऊ से मुख्य छायाकार पंकज जोशी के साथ वरिष्ठ संवाददाता अभिनव शर्मा की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश स्टांप एवं निबंधन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने लाल बहादुर शास्त्री एनेक्सी में विभागीय बैठक कर जानकारी दी। स्टांप एवं निबंधन विभाग में अधिकारियों की कमी के कारण राजस्व प्राप्ति में अपेक्षित वृद्धि नहीं हो पा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को विभाग के अधिकारियों की कमी के प्रकरण को समय-समय पर अवगत कराया गया था। जिसको लेकर 11 उपनिबंधको सहायक महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नति दी गई है। पदोन्नति देने से पूर्व सभी अधिकारियों को उनकी अग्रिम कार्य योजना के बारे में विस्तार से चर्चा की। इस बैठक में विभाग के उच्च अधिकारी भी मौजूद थे। सहायक महानिरीक्षक के पद के सापेक्ष चुनौतियों के बारे में बात करते हुए पद के सापेक्ष दायित्यों के औचित्यपूर्ण निर्वहन हेतु सरकार की नीतियों और मंशा पर चर्चा की।

