सुशील कुमार प्रजापति की कलम से l

By | August 26, 2024

सबके कृष्णा…
जन्मोत्सव में आपके जन्म की त्यारी घर घर…
परन्तु कृष्णा, जिस घर की जिम्मेदारी मुझे दी है…
उस घर में मत जन्म लेना…..
आप मेरे दिल में बसे मन्दिर में अवतरित होना…
जहाँ आपसे पहले राधा ने अवतार लेकर प्रेम पुंज का दीपक
जलाया…
ताकि आप सहर्ष अवतार ले सकें……
मुझमें पलना, मुझमें आनंद से बड़े होना…..
मेरे चेतन, अवचेतन, अचेतन मन के सारथी बन..
मेरा मार्ग दर्शन करना कृष्णा….
मेरे अंदर के दोष और निर्दोष भावनाओं के महायुद्ध और द्वंद का
संहार करना कृष्णा…
एक पवित्र निर्मल शांत गंगा व यमुना की प्रवाह बन दिल से बहना
कृष्णा राधा संग…
इस लिए कृष्णा, घर में नहीं, हर किसी के दिल में अवतार लेना….
हर एक दिल से पवित्र निर्मल शांत गंगा व यमुना बन बहना कृष्णा
राधा संग…
ताकि बाहर दुनिया में हो रहे महायुद्ध और द्वंद को बिना खून
खराबा
किये जीने की संजीवनी मिल सके कृष्णा….
इस लिए कृष्णा, घर में नहीं, हर किसी के दिल में अवतार लेना….
सबके कृष्णा…..
–++++SKP-25.08.2024

सुशील कुमार प्रजापति

(सलाहकार संपादक, समाचार भारती)