वैष्णो देवी मंदिर में मची भगदड़,12 श्रद्धालुओं की मौत, यूपी के कानपुर से दो की मौत

By | January 1, 2022

ब्यूरो चीफ़ आरिफ़ मोहम्मद कानपुर

नए साल के मौके पर जम्मू कश्मीर में प्रसिद्ध माता वैष्णो देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण मची भगदड़ में 12 लोगों की मौत होने की खबर है। जबकि 13 लोग घायल हुए हैं। यूपी के कानपुर से गंगागंज में रहने वाले 9 लोग दर्शन करने गए थे जिसमें से दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। घायलों में से कई की हालत गंभीर है। भगदड़ मंदिर के गर्भगृह के बाहर गेट नंबर तीन के पास हुई। जम्मू-कश्मीर के स्थानीय पुलिस ने बताया कि फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है और स्थिति नियंत्रण में है।
सोशल मीडिया पर भगदड़ के कुछ वीडियो जारी हुए हैं। इनमें दावा किया जा रहा है कि नए साल के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान भगदड़ मच गई। इसके चलते बहुत से श्रद्धालु बिना दर्शन किए ही वापस लौट रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि कई लोग मृत पाए गए हैं और उनके शवों को पहचान और अन्य कानूनी औपचारिकताओं के लिए अस्पताल भेजा गया है।

जम्मू के माता वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ में मृत हुए लोगों में उत्तर प्रदेश कानपुर के दो व्यक्ति की भी मृत्यु हो गई है। कानपुर के पनकी गंगागंज के रहने वाले 9 व्यक्ति नव वर्ष में मां वैष्णो देवी जम्मू दर्शन करने गए थे जिस में भगदड़ के दौरान महेन्द्र गौड़ व उसके बहनोई नरेंद्र कश्यप की मौके पर मौत हो गई।
आपको बताते चलें कि मृत महेंद्र गौड़ उम्र 25 वर्ष के पिता शिव किशन ने बताया कि महेंद्र पेट्रोल पंप में काम करता था वही उसके जीजा नरेंद्र कश्यप मजदूर है। मृत्यु नरेंद्र कश्यप के दो बच्चे है जिनमें से एक की आयु 3 वर्ष व दूसरे की 5 वर्ष है।
घटना की जानकारी देते हुए पिता ने बताया कि महेंद्र ने 31 को फोन किया था कि माता के दर्शन के बाद वह भैरव नाथ के दर्शन को जा रहा है उसके बाद से ना ही उसका कोई फोन आया और ना ही बात हो पाई।

प्रशासन द्वारा जानकारी हुई की उसके पुत्र महेंद्र और उसके दामाद नरेंद्र की दर्शन के दौरान भगदड़ मचने से मौत हो गई है।
मृतकों के घर पनकी गंगागंज में उपस्थित एसडीएम 7 दीपक कुमार पाल ने बताया कि वैष्णो देवी साइन बोर्ड में बात हुई है मृतकों का शव शाम 6:00 बजे तक हेलीकॉप्टर द्वारा लखनऊ आ जाएगा। जहां से शवों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

Leave a Reply