लखनऊ मंडल का परचम सम्पूर्ण भारत वर्ष में फहरायेंगे – संजय कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल प्रबंधक
रिपोर्ट – राज्य मुख्यालय से राजेश गौतम
लखनऊ (समाचार भारती ), उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भारतीय जीवन बीमा निगम के लखनऊ मंडल कार्यालय के तत्वावधान में 67वी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक संजय कुमार सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि देश में लखनऊ मंडल का पालिसी में भी, प्रीमियम में भी अधिकतम विकास हुआ है। इसी तरह से हम लोग ऐसे ही काम करते रहेंगे। लखनऊ मंडल का परचम सम्पूर्ण भारत वर्ष में फहरायेंगे। क्योंकि हमे प्रतीत होता है कि लखनऊ का व्यवहार लखनऊ जैसा हो।
वरिष्ठ मंडल प्रबंधक:- संजय कुमार सिंह