लखनऊ : से वरिष्ठ संवाददाता अभिषेक गौड़ की रिपोर्ट
इन्दिरा नगर के कलेवा चौराहे के पास मिला एक अज्ञात पर्स , यू॰पी॰ डायल 112 के पुलिसकर्मियों ने मलिक का पता लगा पर्स हिफ़ाज़त के साथ लौटाया ।
डायल 112 की पी॰आर॰वी॰ 0508 से गश्त कर रहे पुलिसकर्मी कमांडर दबिरुद्दीन वारसी और पायलट सुनील कुमार की नज़र पर्स पर पड़ी और उन्होंने मालिक का पता लगाना शुरू किया , पर्स को जब खोल के देखा तो उसमें पैसे और ज़रूरी काग़ज़ात मौजूद थे जिससे मालिक का पता लगाया जा सका ।
मालिक का नाम फ़रहान अली है वो इन्दिरा नगर सेक्टर-19 में फ़ल विक्रेता है जो अपने निजी काम से कलेवा गया था और उसका पर्स गिर गया था ।
पी॰आर॰वी॰ 0508 के कमांडर दबिरुद्दीन वारसी और पायलट सुनील कुमार ने समझदारी और ईमानदारी की एक मिसाल पेश करते हुए फ़रहान अली को उसका पर्स वापिस किया ।
लखनऊ में कमिशनरेट लगने के बाद कमिशनर सुजीत पांडेय की मौजूदगी में पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ गया है ।
