ब्यूरो रिपोर्ट समाचार भारती-
लखनऊ- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 50 माइक्रान से पतली पालिथीन पर प्रतिबंध लगाये जाने के बाद उत्तर प्रदेश में इस बार 15 अगस्त को प्लास्टिक से बने झंडे नहीं बिकेंगे। नगर विकास विभाग इस संबंध में जल्द आदेश जारी करने वाला है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्लास्टिक से बने और पतली पालिथीन के साथ 2 अक्तूबर से सभी प्रकार के पालिथीन जैसे प्लास्टिक के कैरी बैग पर प्रतिबंध की तैयारी है।
आजादी का जश्न मनाने के लिए प्लास्टिक से बने तिरंगे को बेचा जाता रहा है। पालिथीन पर प्रतिबंध होने की वजह से इस बार इसकी बिक्री पर रोक की तैयारी है।इसके साथ ही लोगों से अनुरोध किया जाएगा कि वे प्लास्टिक के स्थान पर कागज का कपड़े से बने तिरंगे का इस्तेमाल कर खुशी का इजहार करें।
