मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री द्वारा गोरखपुर में 165 करोड़ रुपये की लागत से कम्प्रेस्ड बायोगैस प्लांट का उद्घाटन और लगभग 222 करोड़ रुपये की 37 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

By | March 9, 2024

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी एवं केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस तथा आवासन और शहरी कार्य मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने धुरियापार, गोरखपुर में 165 करोड़ रुपये की लागत से 18 एकड़ क्षेत्र में बने कम्प्रेस्ड बायोगैस (सी0बी0जी0) प्लाण्ट का उद्घाटन तथा लगभग 222 करोड़ रुपये की 37 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कम्प्रेस्ड बायोगैस प्लाण्ट का निरीक्षण किया और प्लाण्ट के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने लोगों को महाशिवरात्रि पर्व की बधाई देते हुयेे कहा कि इस पावन पर्व पर गोरखपुर के दक्षिणान्चल क्षेत्र में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरणा से 165 करोड़ रुपये की लागत से बने इस कम्प्रेस्ड बायोगैस प्लान्ट को आज देश को समर्पित किया गया है। वेस्ट को वेल्थ में कैसे बदलना है और अन्नदाता किसानों की आमदनी को कई गुना बढ़ाने के लिए क्या करना है, यह प्लाण्ट इसका एक उदाहरण है। 30 वर्ष पहले यहां चीनी मिल स्थापित की गयी थी। यह चीनी मिल एक सत्र पूरा किये बिना बन्द हो गयी थी, क्योंकि गन्ना ही नहीं था। लोग यह मानते थे कि इस क्षेत्र में कुछ हो ही नहीं सकता। लेकिन केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी और इण्डियन आॅयल काॅरपोरेशन ने प्रधानमंत्री जी की नीतियों के अनुरूप ऊसर भूमि में प्लाण्ट बनाकर तैयार किया है। इसका शिवरात्रि के पावन अवसर पर लोकार्पण हुआ है। यह गोरखपुर के दक्षिणान्चल के औद्योगिकीकरण की शुरुआत है। मुख्यमंत्री जी ने इसके लिए केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री तथा इण्डियन आॅयल काॅरपोरेशन के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि यहां पर पूर्वान्चल एक्सप्रेस-वे को गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे से जोड़ा जा रहा है। इसका कार्य भी अन्तिम चरणों में चल रहा है। साथ ही राम जानकी मार्ग का कार्य तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। इस क्षेत्र में गीडा के विस्तार के लिए कार्य किये जा रहे हंै। इससे दक्षिणान्चल भी औद्योगिकीकरण के नये युग में प्रवेश करेगा। यहां के नौजवानों को गोरखपुर से बाहर दुनिया में कहीं नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि देश व दुनिया के युवा नौकरी और रोजगार के लिए यहां आएंगे। आने वाले समय मेे यहां के नौजवानों को उनकी स्किल डेवलपमेन्ट के माध्यम से आगे बढ़ाया जायेगा। उन्हें औद्योगिक क्षेत्र में कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि नौजवानों के लिए यहां रोजगार है तथा किसानों के लिए अतिरिक्त आमदनी है। पशुपालकों को पराली के साथ-साथ गोबर का दाम भी मिलेगा। यह बायोगैस प्लाण्ट गोबर को क्रय करने का काम करेगा। इससे यहां के पशुपालकांे और किसानांे को अतिरिक्त आमदनी भी प्राप्त होगी। प्रधानमंत्री जी की किसानों की आमदनी को कई गुना बढ़ाने की मंशा है। इसके लिए खेती के साथ-साथ किसानों को पराली तथा पशुपालन के माध्यम से दूध एवं गोबर से भी आमदनी हो, इसके लिए कार्य किए जा रहे हैं। इससे अन्नदाता किसानों की आय कई गुना बढ़ेगी। अन्नदाता किसान खुशहाल होगा तो देश खुशहाल होगा।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि गोरखपुर एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश के हजारों किसानों को इस प्लाण्ट के साथ जोड़ा गया है। इसके माध्यम से हम प्रकृति तथा पर्यावरण की सुरक्षा भी कर पायेंगे और किसानांे को अतिरिक्त आमदनी भी होगी। इस प्लाण्ट से 20 मी0 टन बायोगैस तथा 125 मी0 टन जैविक खाद भी प्राप्त होगी, जो धरती की सेहत बनाने के लिए बहुत उपयोगी साबित होगी। इस जैविक खाद को खेतों में डालेंगे, तो खेत की उर्वरता बनी रहेगी। लम्बे समय तक वह खेत उर्वर बने रहकर आपको उसी प्रकार की आमदनी के साथ जोड़ कर रखेगा।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज लोकार्पित एवं शिलान्यास की गयी परियोजनाओं में राप्ती तथा सरयू नदी की बाढ़ सेे बचाव से सम्बन्धित तथा अन्य योजनाएं शामिल हैं। आज हमारा भारत बदल चुका है। हम सभी एक नये भारत का दर्शन कर रहे हैं। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में नये भारत का दुनिया में सम्मान है। देश में सुरक्षा का बेहतरीन वातावरण है। यहां आस्था का सम्मान भी है और नौजवानों की आजीविका की पुख्ता व्यवस्था भी हो रही है। विरासत और विकास की इस अद्भुत कहानी को आगे बढ़ाकर आज हमारा देश दुनिया में तेजी के साथ बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था के रूप में अपने आप को स्थाापित कर रहा है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि देश एवं प्रदेश में विकास भी हो रहा है, सड़कों के चैड़ीकरण के कार्य भी हो रहे हैं, नये उद्योगों को लगाने की व्यवस्था भी हो रही है, किसानों को पी0एम0 किसान सम्मान निधि का लाभ भी दिया जा रहा है, हर गरीब को गरीब कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी दिया जा रहा है। उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत देश में 10 करोड़ लोगो को निःशुल्क रसोई गैस कनेक्शन की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है। प्रदेश में उज्ज्वला योजना के 01 करोड़ 75 लाख लाभार्थियों को होली और दीपावली पर निःशुल्क गैस दी जा रही है। सरकार आपके घर की भी चिन्ता कर रही है और आपकी आस्था का सम्मान भी कर रही है। एक तरफ आस्था का सम्मान तो दूसरी तरफ विकास के बड़े-बड़े कार्य हो रहे है।

इस अवसर पर केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि जनपद गोरखपुर के धुरियापार में स्थित चीनी मिल परिसर में कम्प्रेस्ड बायोगैस संयंत्र का उद्घाटन आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। इसके द्वारा इस क्षेत्र की 9,000 हेक्टेयर भूमि को जैविक खाद प्राप्त होगी। यह सभी कार्य केन्द्र व प्रदेश में डबल इंजन की सरकार होने के कारण ही हो पा रहे हैं।
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि वर्ष 2027 तक उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था 01 ट्रिलियन डॉलर की हो जायेगी। भारत की अर्थव्यवस्था को 05 ट्रिलियन डॉलर बनाने में उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इस प्लाण्ट का उद्देश्य किसानों को अन्नदाता के साथ ऊर्जादाता बनाना है। वर्ष 2014 तक देश में 14 करोड़ गैस कनेक्शन थे, यह आज बढ़कर 32 करोड़ हो गये हैं। उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत अब तक 10 करोड़ से अधिक महिलाओं को गैस कनेक्शन दिए गए हैं, जिसमें से 08 करोड़ से ज्यादा महिलाएं ग्रामीण क्षेत्र की हैं।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में वर्ष 2014 से अब तक 25 करोड़ से अधिक आबादी गरीबी रेखा से बाहर निकली है। विगत दिनों मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में ग्रीन हाईड्रोजन नीति बनाई गयी है, जिससे आने वाले समय में ग्रीन हाईड्रोजन की व्यवस्था करने में उत्तर प्रदेश महती भूमिका निभायेगा। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तथा इण्डियन आय काॅरपोरेशन के अधिकारीगण उपस्थित थे