मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

By | December 24, 2020

लखनऊ से मुख्य छायाकार पंकज जोशी के साथ वरिष्ठ संवाददाता अभिनव शर्मा की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान को लेकर मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत सहारागंज शॉपिंग मॉल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें एडीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने कहा की महिलाएं पुलिस को अपनी समस्या बताने में डरे नहीं, बल्कि बेझिझक अपनी समस्याओ को बताएं। मिशन शक्ति अभियान के तहत हमारा प्रयास है। जो महिलाएं अपनी समस्या पुलिस से नहीं कह पा रही हैं। वो महिलाएं निडर होकर बोलना सीखे। साथ ही महिला थाना प्रभारी नीलम राना ने महिलाओं के लिए बने कानून व मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत चलाई जा रही योजना पिंक स्कूटी, पिंक बूथ, डायल 112, वूमेन पावर लाइन 1090, जीआरपी हेल्पलाइन 1512 के बारे में भी जानकारी दी। महिलाओं ने भी सुरक्षा की दृष्टि से कुछ सुझाव पुलिस को दिए। इस मिशन शक्ति जागरूक कार्यक्रम में एसीपी हजरतगंज राघवेंद्र मिश्रा, महिला थाना प्रभारी नीलम राना सहित अन्य पुलिस व महिला पुलिस कर्मियों के संग अन्य कई महिलाएं उपस्थित रही।

Category: Uncategorized

Leave a Reply