लखनऊ से मुख्य छायाकार पंकज जोशी के साथ वरिष्ठ संवाददाता अभिनव शर्मा की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के सम्मान व सुरक्षा को लेकर मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को मजबूत करने के लिए हजरतगंज पुलिस ने जनपथ मार्केट मे महिला चौपाल लगाकर मिशन शक्ति के प्रति बालिकाओं और महिलाओं को जागरूक किया गया। फेसबुक, व्हाट्सएप से होने वाले अपराध से बचाव के तरीकों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इस महिला चौपाल कार्यक्रम में मिशन शक्ति के तहत चलाई जा रही योजनाएं पिंक बूथ ,पिंक मोबाइल, महिला हेल्प डेस्क ,1090 वूमेन पावर लाइन के बारे में जानकारी दी। इस चौपाल में महिलाओं को मिशन शक्ति के प्रति जागरूक महिला सशक्तिकरण के साथ सरकार द्वारा समस्त उपयोगी हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी। इस चौपाल में महिलाओं व छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस महिला जागरूक चौपाल में एडीसीपी सेंट्रल चिरंजीव नाथ सिन्हा, एसीपी राघवेंद्र मिश्रा, महिला थाना प्रभारी नीलम राना के साथ अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
