मशहूर शायर मुनव्वर राणा की बेटी सुमैया राणा सपा में हुई शामिल

By | December 30, 2020

लखनऊ से मुख्य छायाकार पंकज जोशी के साथ वरिष्ठ संवाददाता अभिनव शर्मा की रिपोर्ट

लखनऊ, CAA और NRC के खिलाफ मोर्चा खोलने वालीं मशहूर शायर मुनव्वर राणा की बेटी सुमैया राणा ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत कर दी है। सुमैया राणा ने लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सामने सदस्यता ली। पार्टी कार्यालय में मशहूर शायर मुनव्वर राणा की बेटी सुमैया राणा और बसपा के गोंडा से सांसद प्रत्याशी मसूद आलम को समाजवादी पार्टी ज्वाइन कराया। सुमैया राणा नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ लखनऊ के घंटाघर पर मोर्चा खोलने के बाद सुर्खियों में आई थीं। इस मौके पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक बदलाव होगा। इस सरकार को हटाना है, लोकतंत्र को बचाना है वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा छोटे दलों के लिए दरवाजे खुले रखेगी। सपा लगातार छोटे दलों को जोड़ रही है। साथ ही उन्होंने यह भी ऐलान किया कि सपा की सरकार बनने पर (सीएए) व (एनआरसी) के विरोध में आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएंगे। भाजपा सरकार विरोध में उठने वाली विपक्ष की आवाज दबाने के लिए झूठे मुकदमे लगा रही है।

Category: Uncategorized

Leave a Reply